भारतीय मूल की प्रोफेसर स्वाति अरूर को नेशनल अकाडमी ऑफ मेडिसिन (एनएएम) ने 2022 के लिए एमर्जिंग लीडर इन हेल्थ एंड मेडिसिन स्कॉलर चुना है।
टेक्सस विवि में एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर में जेनेटिक्स की प्रोफेसर अरूर ने 1991 से 1994 के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक के दौरान एचआईवी पीड़ित बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए गैर सरकारी संगठन की शुरुआत की थी। उनमें स्वास्थ्य सेवा में सुधार का जुनून है।