फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभेद कार्यकर्ता राशिद ‘राम’ का दक्षिण अफ्रीका में निधन

Sat, 05 Dec 2020 03:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोहानिसबर्ग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रंगभेद के खिलाफ काम करने वाले भारतवंशी डॉ राशिद अहमद महमूद (87) का दक्षिण अफ्रीका में निधन हो गया। लोग प्यार से उन्हें राशिद ‘राम’ सालोजी पुकारते थे। उन्होंने गौटेंग स्थित अपने घर में बुधवार को अंतिम सांस ली। सालोजी ने 1980-90 के दशक के मुक्ति आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


इसी आंदोलन के बाद नेल्सन मंडेला 1994 में दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक राष्ट्रपति चुने गए। सालोजी 1993 में मंडेला के नेतृत्व में ईरान, फ्रांस और सऊदी अरब गए अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल थे। उनके परिवार में बेटी यास्मिन और बेटा महमूद व उनके बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें