फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में प्रतिष्ठित इलियट पुरस्कार की होड़ में शामिल भारतीय मूल की कवियत्री भानु

Fri, 16 Oct 2020 03:06 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

भारतीय मूल की लेखिका व कवियत्री भानु कपिल को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित टीएस इलियट पुरस्कार के लिए आखिरी 10 कलाकारों में चुना गया है। 20वीं सदी के प्रख्यात अमेरिकी-ब्रिटिश कवि के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार के विजेता को 25 हजार पाउंड (करीब 23 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


आखिरी 10 में चुने जाने वाले कलाकारों में से भी हर एक को 1500 पाउंड (करीब 1.42 लाख रुपये) का इनाम मिलेगा।


इंग्लैंड में जन्मी भानु को इस सम्मान की होड़ में उनके कविता संग्रह हाऊ टू वाश ए हर्ट के लिए शामिल किया गया है, जो उनका ब्रिटिश धरती पर पहला पूरा संग्रह है। पिछले साल लंदन में प्रकाशित इस संग्रह में एक प्रवासी मेहमान और शहरी मेजबान के बीच के संबंधों को दिखाया गया है।

ब्रिटेन और अमेरिका के बीच समय बिताने वाली भानु अभी तक छह किताबें लिख चुकी हैं, जिनमें द वर्टीकल इंटेरोगेशन ऑफ स्ट्रेंजर्स, शिजफ्रेन और बैन एन बैन्ल्यू प्रमुख है। इस साल की शुरुआत में उन्हें प्रतिष्ठित अमेरिकी पुरस्कार द विंडहैम-कैंपबैल प्राइज से सम्मानित किया गया था। अब उनका इलियट पुरस्कार के लिए नामांकन बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


153 कवियों में से चुने गए आखिरी दस
इस पुरस्कार को ब्रिटिश काव्य जगत में सबसे मूल्यवान माना जाता है और यह इकलौता प्रमुख काव्य सम्मान है, जिसकी ज्यूरी में केवल नामी कवियों को जगह दी जाती है। इस बार जज पैनल में ब्रिटिश भारतीय कवियत्री मोना अरशी, एंड्रयू मैकमिलन और लाविनिया ग्रीनलॉ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


इस साल इस पुरस्कार की होड़ में 153 कवि शामिल थे, जिनमें से आखिरी 10 का चयन किया गया है। पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा जनवरी, 2021 में की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें