फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: डकैती के बाद भारतवंशी मेनांक पटेल की गोली मारकर हत्या, उत्तरी कैरोलिना में स्टोर चलाते थे; किशोर गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 05:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन

सार

रोवन काउंटी शेरिफ कार्यालय के सार्वजनिक सूचना अधिकारी कैप्टन मार्क मैकडैनियल ने कहा, पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पटेल कई गोलियां लगने से बुरी तरह घायल थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत बताया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना प्रांत में एक किशोर लड़के ने एक सुविधा स्टोर को लूटने के बाद 36 वर्षीय भारतीय मूल के मेनांक पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। सैलिसबरी पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 2580 एयरपोर्ट रोड पर टोबैको हाउस स्टोर के मालिक मेनांक पटेल की मौत के बाद एक किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन


रोवन काउंटी शेरिफ कार्यालय के सार्वजनिक सूचना अधिकारी कैप्टन मार्क मैकडैनियल ने कहा, पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पटेल कई गोलियां लगने से बुरी तरह घायल थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत बताया गया। सीसीटीवी में एक लंबा, युवक दूर स्टोर की पार्किंग में भागता हुआ दिखाई दे रहा है। 



शोक में है भारतीय समुदाय 
मेनांक अपनी साढ़े सात महीने की गर्भवती पत्नी, अमी और उनकी 5 साल की बेटी को पीछे छोड़ गए हैं। ग्राहकों और कर्मचारियों का कहना है कि पटेल किसी के लिए भी कुछ भी कर सकता था। उनकी मौत से पूरा भारतीय समुदाय शोक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें