फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: बंदूक रखने के जुर्म में भारतीय मूल के युवक को छह साल की कैद 

Wed, 22 Dec 2021 07:02 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, लंदन

सार

30 जून को इस युवक को पूर्वी लंदन के इलफोर्ड स्थित सेवन किंग्स पार्क में पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के एक व्यक्ति को लंदन में अपने घर में एक बंदूक छुपाने के जुर्म में छह साल कारावास की सजा सुनाई गई है। पवनदीप संधू को सोमवार को पूर्वी लंदन के स्नेरेसब्रुक क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई। उनके घर में एक अलमारी में प्रतिबंधित बंदूक बरामद की गई थी। 21 वर्षीय संधू को चाकू रखने के लिए पहले से निलंबित सजा के लिए भी तीन महीने का कारावास भुगतना होगा। 

विज्ञापन


मेट्रोपोलिटन पुलिस के स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ग्लेन बटलर ने कहा कि मेट्रोपोलिटन पुलिस हमेशा लंदन की सड़कों से बंदूकों और चाकुओं सहित घातक हथियारों को हटाने के लिए काम कर रही है, जो हमारे समुदायों के लिए खतरा हैं। मुझे  रूप से खुशी है कि एक और घातक हथिहार हटा दिया गया है और यह सजा बताती है कि संधू अपराध कितना गंभीर था। जो लोग हथियार रखते हैं और छिपाने की कोशिश करते हैं, उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हम सुरक्षा और इससे निपटने के लिए हर उपकरण का उपयोग करेंगे और हमारे समुदायों और गंभीर हिंसा को अंजाम देने का इरादा रखने वालों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। 

30 जून को संधू को पूर्वी लंदन के इलफोर्ड में सेवन किंग्स पार्क में पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिया था जहां से उसके दो साथी  भाग निकले थे। तलाशी लेने पर उसके पास से 492 पाउंड नकद, एक आईफोन 8, एक कार की चाबी और अन्य निजी सामान बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें