फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: पिता की हत्या का दोषी ठहराया गया भारतीय मूल का व्यक्ति, 10 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा

Mon, 30 Jan 2023 04:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पिछले हफ्ते शहर की ओल्ड बेली कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई, जिसके बाद आरोपी दीकन पॉल सिंह (54 वर्षीय) को ठहराया गया। उसे 10 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। 
विज्ञापन
Deekan Singh Vig - फोटो : Met Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी लंदन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अपने पिता की हत्या करने का दोषी ठहराया गया है। व्यक्ति ने साल 2021 में शैंपेन की बोतल से पिता की हत्या की थी। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते शहर की ओल्ड बेली कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई, जिसके बाद आरोपी दीकन पॉल सिंह (54 वर्षीय) को ठहराया गया। उसे 10 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उसके पिता अर्जन सिंह विग (86 वर्षीय) भी उत्तरी लंदन के साउथगेट में उसी घर में रहते थे, जहां अक्तूबर 2021 में पुलिस को बुलाया गया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, आपातकालीन सेवाओं के प्रयासों के बावजूद अर्जन को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने बताया था कि कैसे अर्जन सिंह की लाश उनके बेटे के बेडरूम के पर्श पर पड़ी हुई थी। सिर धंसा हुआ था। इवनिंग स्टैंडर्ड के मुताबिक, उनका बेटा निर्वस्त्र था और शैंपेन की लगभग 100 बोतलों से घिरा हुआ था, जिसमें खून से सनी बोतलें भी शामिल थीं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी दीकन पॉल सिंह ने कहा था, मैंने अपने पिता को मार डाला। मैंने बोलिंगर शैम्पेन की बोतल से उसके सिर पर हमला किया। दीकन अपने अकाउंटेंट पिता और जूलॉजिस्ट मां दमनजीत विग (85 वर्षीय) के साथ उनके चार बेडरूम वाले घर में करीब 40 साल तक रहा।

जब दीकन पांच साल का था यह परिवार युगांडा से ब्रिटेन चला गया था। उस समय युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन ने पूर्वी अफ्रीकी देश से दक्षिण एशियाई समुदाय के सदस्यों को निष्कासित कर दिया था।

कोर्ट को बताया गया कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान दीकन शराब के नशे में था और उसने घटना की शाम को 500 मिलीलीटर व्हिस्की पीने की बात स्वीकार की थी। अपराध स्थल पर पुलिस ने शैंपेन की 100 बोतलें, व्हिस्की की बोतलों के 10 अमेजन डिलीवरी बॉक्स और बिस्तर पर तालिस्कर स्कॉच की एक खाली बोतल बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें