फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न: 'पत्नी के ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देते देखने से हुई मानसिक बीमारी', अस्पताल पर केस कर बोला भारतवंशी

Tue, 19 Sep 2023 02:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

अनिल कोप्पुला नाम के व्यक्ति ने रॉयल महिला अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दायर किया, जहां उसकी पत्नी ने जनवरी 2018 में बच्चे को जन्म दिया था। कोप्पुला ने आरोप लगाया कि मेलबर्न में स्थित अस्पताल ने उन्हें बच्चे को पैदा होते देखने की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन
Representative pic - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक अस्पताल पर भारतीय मूल के व्यक्ति ने मुकदमा दायर कर मांग की कि उसे अस्पताल पांच हजार करोड़ रुपये दे। दरअसल, व्यक्ति का कहना है कि सिजेरियन सेक्शन (सी-सेक्शन) के जरिए अपनी पत्नी को बच्चे को जन्म देते देखने के कारण उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया।  

रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कोप्पुला नाम के व्यक्ति ने रॉयल महिला अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दायर किया, जहां उसकी पत्नी ने जनवरी 2018 में बच्चे को जन्म दिया था। कोप्पुला ने आरोप लगाया कि मेलबर्न में स्थित अस्पताल ने उन्हें बच्चे को पैदा होते देखने की अनुमति दी थी। ऑपरेशन देखने से उन्हें मानसिक बीमारी हुई।  

कोप्पुला ने आरोप लगाया कि प्रसव को देखने के लिए अस्पताल ने उन्हें भड़काया था। पत्नी को इस हालत में देखकर मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने देखभाल के कर्तव्य का उल्लंघन किया है। इसलिए उन्हें नुकसान की भरपाई करना चाहिए। उन्होंने अस्पताल से पांच हजार करोड़ रुपये देने की मांग की। 

अदालत में कार्यवाही के दौरान, व्यक्ति ने कहा कि मनोवैज्ञानिक बीमारी के कारण शादी टूट गई। वहीं,  अस्पताल ने अपना पक्ष रखा। कहा कि उसने देखभाल के कर्तव्य का उल्लंघन नहीं किया था और कोप्पुला को ऑपरेशन के कारण कोई चोट नहीं आई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को विक्टोरिया में सुप्रीम कोर्ट ने कोप्पुला के दावे को खारिज कर दिया और इसे प्रक्रिया का दुरुपयोग करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें