जनवरी 2021 में की गई थी हत्या
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि उनके अधिकारियों हजारों घंटे के सीसीटीवी, फोरेंसिक, सोशल मीडिया और फोन रिकॉर्ड खंगाले। जनवरी 2021 में डडले में हारून जेब की हत्या कर दी थी। गुरदीप संधू और हसन तस्लीम हत्या में शामिल थे।
कोर्ट ने एक भारतीय समेत दो को दोषी ठहराया
दो परिवारों के बीच झगड़े के बाद हारून (39 वर्षीय) को सिर में गोली मार दी गई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में लॉफबोरो क्राउन कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने संधू (25 वर्षीय) और तस्लीम (25 वर्षीय) को हत्या, जीवन को खतरे में डालने के इरादे से बंदूक रखने और न्याय की प्रक्रिया को बाधित करने का दोषी ठहराया।
डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट के नेतृत्व में हुई हत्या की जांच
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट जिम मुनरो ने हत्या की जांच का नेतृत्व किया। मुनरो ने कहा, यह एक सुनियोजित हत्या थी और बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया है। उन्होंने कहा, कोई भी चीज उस पीड़ा को दूर नहीं कर सकती है।
जांच में सहयोग के लिए डडली समुदाय का आभार: पुलिस
उन्होंने कहा, हम केवल यह उम्मीद कर सकते हैं कि ये दोषसिद्धि कुछ खतरनाक लोगों को सड़कों से हटा देगी और पुलिस के कामों से इस तरह की हिंसा का अंत होगा। मुनरो ने कहा, हम डडली समुदाय के आभारी हैं जिन्होंने इस जांच के दौरान हमारा समर्थन किया।
टैक्सी फर्म प्रबंधक के रूप में काम करता था हारून
मृतक हारून एक टैक्सी फर्म प्रबंधक के रूप में काम करता था। 31 जनवरी, 2021 को घर के बाहर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसे गंभीर चोटें आईं थी और अस्पताल भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
साजिश में शामिल था संधू, चला रहा था कार
पुलिस बल ने बताया कि उसके जासूसों ने 'व्यापक जांच' की और सबूत यह था कि बंदूक तस्लीम के हाथ में थी, जबकि संधू कार का चालक था और साजिश में शामिल था।