फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: वेस्ट मिडलैंड्स इलाके के सुनसान जंगल में मिला भारतीय मूल के व्यक्ति का शव, बीते साल हुआ था लापता

Sun, 29 Jan 2023 06:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पिछले साल से लापता भारतीय मूल के एक व्यक्ति का शव वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में सुनसान जंगल में पाया गया है। चार बच्चों के पिता हरजिंदर हैरी तखर (58 वर्षीय) अक्तूबर में लापता हो गए थे।
विज्ञापन
Harjinder Harry Takhar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल से लापता भारतीय मूल के एक व्यक्ति का शव वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में सुनसान जंगल में पाया गया है। चार बच्चों के पिता हरजिंदर हैरी तखर (58 वर्षीय) अक्तूबर में लापता हो गए थे। हाल ही में टेलफोर्ड में उनका शव मिला था। इस हफ्ते की शुरुआत में लोकल वेस्ट मर्सिया पुलिस की ओर से उनकी औपचारिक रूप से पहचान की। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हैरी के परिवार को सूचित कर दिया गया है और उनकी मौत को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। हैरी के लापता होने की जांच का नेतृत्व डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जो व्हाइहेड ने किया। वह कहते हैं, यह चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक खोज अभियान का एक दुखद परिणाम है। लेकिन मुझे खुशी है कि हैरी का परिवार को उनको ढूंढने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा, मैं हैरी का पता लगाने की हमारी अपील पर अविश्वसनीय प्रतिक्रिया देने और हमारी पूछताछ के दौरान सभी जानकारी प्रदान करने के लिए जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। हैरी के परिवार ने लोगों से मिले समर्थन के लिए अपना ईमानदारी से धन्यवाद व्यक्त करने के लिए कहा है और कहा है कि इस दुखद समय में उनकी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, हैरी के परिवार ने लापता होने को पूरी तरह से समझ से बाहर बताया और स्थानीय समुदाय को उनकी खोज में लगाया। वेस्ट मर्सिया पुलिस ने हैरी के लापता होने के बाद से कई अपील जारी की थीं।

हैरी को ढूंढने के लिए फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया गया था। इसे हैरी के दोस्तों ने बनाया था। इसमें आठ से ज्यादा लोग जुड़े थे। इन्होंने सोशल मीडिया पर हेल्प हैरी होम हैशटैग का इस्तेमाल करके अभियान शुरू किया था। उनकी पत्नी रैन ने बताया कि  वह एक पारिवारिक व्यक्ति थे, जो एक बहुत ही हंसमुख चरित्र थे और ऊर्जा और जीवन से भरे हुए थे। हैरी श्रॉपशायर में टेलफोर्ड के स्टिरचले पूल क्षेत्र से लापता हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें