फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल, चाकू की नोक पर बलात्कार और लूट के मामले में दोषी करार

Sun, 03 Nov 2019 01:39 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

ब्रिटेन की एक अदालत ने दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में चाकू की नोक पर एक महिला से बलात्कार और लूट के लिए भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 15 साल जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


आइस्लेवथ क्राउन अदालत ने दिलजीत ग्रेवाल को बलात्कार, यौन उत्पीड़न और चोरी का दोषी पाया और शुक्रवार को उसे 15 साल के लिये सलाखों के पीछे भेज दिया। सजा पूरी करने के बाद पांच साल तक उसपर नजर रखी जाएगी।

अदालत को बताया गया कि किस तरह ग्रेवाल (28) इस साल अप्रैल में 30 वर्षीय महिला के हिलिगंडन स्थित घर गया और फिर चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ग्रेवाल निरंतर ढाई घंटे तक महिला के साथ मारपीट करता रहा और फिर उसका फोन चुराकर पैसे की मांग करने लगा। महिला ने उसे अपने बैग से पैसे निकालकर दे दिए, लेकिन वह फिर भी और पैसे के लिए उसके घर की छानबीन करता रहा। इसके बाद वह फरार हो गया।

ग्रेवाल के जाने के बाद महिला ने ब्रिटेन से बाहर अपने दोस्त को फोन पर आपबीती सुनाई जिसने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच करने वाले अधिकारी ने मार्क पालमेर ने कहा कि मुझे यह भी उम्मीद है कि यह यौन उत्पीड़न के शिकार लोगों को आगे आने के लिये प्रोत्साहित करेगा। साथ ही उन्हें यह विश्वास दिलाएगा कि अधिकारी इस प्रकार के अपराधों को गंभीरता से लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें