फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: भारतीय मूल के वकील पर सिंगापुर ट्रेन स्टेशन पर मारपीट के लगे आरोप, हो सकती है तीन साल की जेल

Fri, 14 Jul 2023 06:19 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

भारतीय मूल के वकील रवि मदसामी पर 12 जुलाई को शाम में सिंगापुर के रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को गाल पर थप्पड़ मारने और उस पर चिल्लाने का आरोप लगा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में एक ट्रेन स्टेशन पर भारतीय मूल के वकील पर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने और उस पर चिल्लाने का आरोप लगा है। शुक्रवार को एक अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें बताया गया कि उसने जानबूझकर चोट पहुंचाई और दुर्व्यवहार किया। वकील का नाम एम रवि है जिसको गलत व्यवहार के लिए दोषी माना गया और चिकित्सा परीक्षण के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भेजने का आदेश दिया गया।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रवि मदसामी पर इस साल 12 जुलाई को शाम करीब 5.30 बजे यियो चू कांग मास रैपिड ट्रांजिट (एमआरटी) स्टेशन के पास सेल्वाराजा टी मुनियांदी नाम के एक व्यक्ति को गाल पर थप्पड़ मारने और उस पर चिल्लाने का आरोप लगा है। 

तीन साल तक की जेल, 5000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है
सिंगापुर के कानून के मुताबिक, यदि उसे जानबूझकर चोट पहुंचाने का दोषी पाया जाता है, तो उसे तीन साल तक की जेल, 5000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। वहीं सिंगापुर में सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्थित तरीके से व्यवहार करने पर पहली बार अपराध करने पर छह महीने तक की जेल और 2,000 एसजीडी तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन


2004 में इसी तरह के अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था
निलंबित वकील के आरोप पत्र में कहा गया है कि रवि को पहले भी 2004 में इसी तरह के अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था। बार-बार अपराध करने वालों को जेल की दोगुनी सजा और 5,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। मार्च में, रवि को अटॉर्नी-जनरल, अटॉर्नी-जनरल के चैंबर्स और लॉ सोसाइटी के अधिकारियों के खिलाफ अनुचित आचरण के गंभीर और निराधार आरोप लगाने सहित कदाचार के लिए अधिकतम पांच साल के लिए वकील के रूप में प्रैक्टिस करने से निलंबित कर दिया गया था। 

जज के साथ भी कर चुका है अभद्र व्यवहार
एक वकील के रूप में उनके आचरण के लिए उन्हें कई प्रतिबंध भी दिए गए हैं। इनमें 2007 में एक जज के साथ अभद्र व्यवहार करने के लिए निलंबन है। साथ ही 2016 में एक साथी वकील और लॉ सोसाइटी के अध्यक्ष के खिलाफ निराधार आरोपों के लिए दो साल के लिए प्रैक्टिस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने पर रोक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें