42 वर्षीय ब्रेवरमैन ने कहा कि एशियन अचीवर्स अवॉर्डस 2022 समारोह में नई भूमिका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपना यह पुरस्कार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को समर्पित किया है जिनका हाल ही में निधन हो गया था।
सुएला ब्रेवरमैन को लंदन के एक समारोह में पहले 'क्वीन एलिजाबेथ-II वुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ब्रेवरमैन भारतीय मूल की हैं और अभी ब्रिटेन की लिज ट्रस सरकार में गृहमंत्री हैं।
विज्ञापन
ब्रेवरमैन ने ट्वीट कर कहा, यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद। किसी भी व्यक्ति को जाति या पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना कुछ हासिल करने के लिए यह दुनिया का सबसे अच्छा देश है। सभी को उनकी क्षमता का एहसास कराने के लिए उनका समर्थन करें, मिलकर काम करते रहें। मां और पिताजी का धन्यवाद।
ब्रिटेन की गृहमंत्री ने एक संदेश में कहा, मेरे माता-पिता 1960 के दशक में केन्या और मॉरीशस से इस देश में आए थे। वे हमारे एशियाई समुदाय के गौरवान्वित सदस्य रहे हैं। मैं वेम्बली में पैदा हुई, जो एशियाई समुदाय का दिल है और मुझे ब्रिटेन की संसद व देश की सेवा करने के लिए अब गृह मंत्री के रूप में चुना गया है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे उम्मीद है कि आपको भी गर्व हो रहा होगा।
विज्ञापन
यह पुरस्कार बीते बीस वर्षों से दिया जा रहा है। ब्रिटेन के दक्षिण एशियाई समुदाय के लोग किसी व्यक्ति की उपलब्धियों के लिए नामांकन को मान्यता देते हैं। सुएला ब्रेवरमैन की मां उमा तमिल और पिता क्रिस्टी फर्नांडीस गोवा बैकग्राउंड से हैं।
42 वर्षीय ब्रेवरमैन ने कहा कि एशियन अचीवर्स अवॉर्डस 2022 समारोह में नई भूमिका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपना यह पुरस्कार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को समर्पित किया है जिनका हाल ही में निधन हो गया था।