फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतवंशी नौ वर्षीय बेटी ने प्रस्तुति देकर अमेरिका में मचाया तहलका, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

Tue, 09 Jul 2024 06:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, न्यूयॉर्क

सार

प्रणयस्का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अमेरिकाज गॉट टैलेंट के मंच पर जजों से बातचीत के दौरान प्रणयस्का ने कहा कि अगर उसे चुना जाता है तो वह अपनी दादी को फोन करेगी। चुने जाने के बाद प्रणयस्का ने अपनी दादी को वीडियो कॉल किया। 
विज्ञापन
प्रणयस्का मिश्रा - फोटो : Video grab/ X@anandmahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की एक नौ वर्षीय लड़की प्रणयस्का मिश्रा अपनी गायन प्रतिभा से अमेरिकी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। उसे लोकप्रिय 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में प्रदर्शन पर काफी प्रशंसा मिल रही है। प्रणयस्का फ्लोरिडा में रहती है। पिछले सप्ताह टीवी टैलेंट शो में उसने टीना टर्नर का क्लासिक 'रिवर डीप, माउंटेन हाई' गीत पर प्रस्तुति दी। उसकी सशक्त प्रस्तुति ने शो के जज साइमन कॉवेल और हेइडी क्लम को बेहद प्रभावित किया। बिलबोर्ड.कॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिश्रा के मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन पर उसे जज सुपरमॉडल हेइडी क्लम से गोल्डन बजर ने नवाजा। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रणयस्का को बधाई दी है। 

विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रणयस्का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अमेरिकाज गॉट टैलेंट के मंच पर जजों से बातचीत के दौरान प्रणयस्का ने कहा कि अगर उसे चुना जाता है तो वह अपनी दादी को फोन करेगी। चुने जाने के बाद प्रणयस्का ने अपनी दादी को वीडियो कॉल किया। उनसे जजों ने भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें