फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: कोर्ट में गवाह बोला, परिवार सहित टेस्ला को चट्टान से गिराने वाले भारतवंशी डॉक्टर को मानसिक बीमारी

Tue, 30 Apr 2024 03:39 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

अमेरिका में पत्नी और दो नाबालिग बच्चों सहित टेस्ला कार को चट्टान से गिराने वाले भारतीय मूल के रेडियोलॉजिस्ट 43 वर्षीय धर्मेश पटेल के बचाव में दो डॉक्टरों ने गवाही दी। उन्होंने कहा कि जिस समय घटना हुई, उस समय पटेल मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे।  
विज्ञापन
court room - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पत्नी और दो नाबालिग बच्चों सहित टेस्ला कार को पहाड़ी से नीचे धक्का देने वाले भारतीय मूल के रेडियोलॉजिस्ट 43 वर्षीय धर्मेश पटेल की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उसने मानसिक इलाज कराने की गुहार लगाई थी। सुनवाई के दौरान दो डॉक्टरों ने पटेल के बचाव में गवाही दी। उन्होंने कहा कि, जिस समय घटना हुई, उस समय पटेल मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे।  

अभियोजन पक्ष के अनुसार, कैलिफोर्निया के पासाडेना के धर्मेश पटेल पर पिछले साल जनवरी में हत्या के प्रयास के तीन आरोप लगाए गए थे। उन्होंने हाफ मून बे के पास हाईवे-1 स्थित डेविल्स स्लाइड पर टेस्ला कार सवार पत्नी नेहा, सात वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे को पहाड़ी से जानबूझकर नीचे गिरा दिया था। हालांकि कार सवार परिवार के सभी लोग बच गए थे। इस मामले में डॉक्टर पटेल ने उसे जेल भेजने की बजाय मानसिक इलाज कराने की मांग की थी।  

मनोवैज्ञानिक पैटरसन ने की पटेल की 18 जांच 

विज्ञापन

रेडवुड सिटी की एक अदालत में बुधवार को डॉक्टर पटेल की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान डॉक्टर मार्क पैटरसन और डॉक्टर जेम्स आर्मोंट्राउट ने उनके बचाव में गवाही दी। लॉस एंजिल्स टाइम्स अखबार ने जिला अटॉर्नी स्टीफन वागस्टाफ के हवाले से कहा, डॉक्टरों ने गवाही दी कि रेडियोलॉजिस्ट को यकीन था कि उनके बच्चों का यौन शोषण हुआ है, जिसके चलते घटना के दौरान उन्हें मतिभ्रम हुआ था। मनोवैज्ञानिक पैटरसन ने पटेल की 18 जांच की। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई-बहनों से बात की और पाया कि डॉक्टर पटेल को मानसिक इलाज की जरूरत है। 

अभियोजन पक्ष बोला- मामले को मोड़ने का प्रयास किया जा रहा 
वहीं, अभियोजन पक्ष ने विरोध करते हुए कहा कि मामले को मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियोजन पक्ष के डॉक्टरों ने पाया है कि पटेल किसी भी मानसिक अवसाद से ग्रस्त नहीं हैं। बल्कि एक अलग बीमारी से पीड़ित हैं, जिसे स्किजोफेक्टिव के रूप से जाना जाता है। इसलिए बचाव पक्ष की ओर से दी गई इलाज योजना प्रभावी नहीं है। अभियोजन पक्ष का मानना है कि मामला कोर्ट में ही रहना चाहिए।  

क्या कहता है कैलिफोर्निया का कानून 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कैलिफोर्निया का कानून कहता है कि यदि कोई न्यायाधीश डॉक्टरों के अनुरोध को स्वीकार कर लेता है, तो पटेल को जेल की सजा के बजाय दो साल का इलाज दिया जाएगा। यदि पटेल प्रस्तावित इलाज योजना के दौरान कोई अपराध नहीं करते हैं तो उन पर लगे आरोप हट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें