फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बाइडन ने अपनी मलेरिया संबंधी पहल के नेतृत्व के लिए भारतीय मूल के डॉक्टर राज पंजाबी को चुना

Wed, 03 Feb 2021 03:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Dr. Raj Panjabi - फोटो : Twitter@rajpanjabi
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी मलेरिया संबंधी पहल के नेतृत्व के लिए भारतीय मूल के डॉक्टर राज पंजाबी को चुना है। जो बाइडन की इस पहल का मुख्य मकसद अफ्रीकी और एशियाई देशों में इस रोग पर रोकथाम लगाना है। लाइबेरिया में जन्मे पंजाबी और उनके परिवार ने 1990 के दशक में गृहयुद्ध के दौरान अमेरिका में शरण ली थी। उस वक्त वे सात वर्ष के थे।

विज्ञापन


पद की शपथ लेने के बाद पंजाबी ने ट्विटर पर लिखा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की मलेरिया पहल का नेतृत्व करने के लिए मुझे ‘मलेरिया समन्वयक’ नियुक्त किया गया है। सेवा का मौका देने के लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा कि यह अभियान उनके लिए निजी तौर पर महत्व रखता है। पंजाबी ने कहा, ‘मेरे दादा-दादी और माता-पिता भारत में रहने के दौरान मलेरिया से ग्रसित हो गये थे। लाइबेरिया में रहने के दौरान मैं भी मलेरिया के कारण बीमार हुआ था। एक डॉक्टर होने के नाते अफ्रीका में काम करने के दौरान मैंने इस रोग से वहां कई जिंदगियों को खत्म होते देखा है।’

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने दी बधाई
अमेरिका में प्रेसीडेंट्स मलेरिया इनिशिएटिव (पीएमआई) की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी और इसे देश में बेहद अहम माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयसस ने ट्वीट कर भारतवंशी राज पंजाबी को बधाई दी। उन्होंने कहा, मलेरिया समन्वयक के तौर पर नियुक्ति के लिए बधाई राज पंजाबी। हम लोग मिलकर मलेरिया का खात्मा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें