फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: चार बुजुर्ग महिला मरीजों के यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी बनाया गया भारतीय मूल का डॉक्टर

Mon, 08 May 2023 10:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जॉर्जिया के डेकाटूर में वेटरंस अफेयर्स मेडिकल सेंटर में काम करने वाले राजेश मोतीभाई पटेल (68 वर्षीय)  पर कानून का उल्लंघन करने और अवांछित यौन संपर्क में शामिल होने का आरोप है। 
विज्ञापन
Department of Veterans Affairs, Atlanta - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्जिया राज्य में भारतीय मूल के एक चिकित्सक को 12 महीने की नियमित जांच के दौरान चार महिला मरीजों के यौन उत्पीड़न के कई मामलों में आरोपी बनाया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


जॉर्जिया के डेकाटूर में वेटरंस अफेयर्स मेडिकल सेंटर में काम करने वाले राजेश मोतीभाई पटेल (68 वर्षीय)  पर कानून का उल्लंघन करने और अवांछित यौन संपर्क में शामिल होने का आरोप है। 

अमेरिकी अटॉर्नी रेयान के बुकानन ने कहा, पटेल ने 2019 से 2020 के बीच महिला मरीजों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और अपनी देखभाल में मरीजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की अपनी शपथ का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


वयोवृद्ध मामलों के महानिरीक्षक माइकल जे मिस्सा ने कहा, पूर्व सैनिक और उनके परिवार सुरक्षित और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवा की उच्चतम गुणवत्ता की उम्मीद करते हैं और इसके हकदार हैं। 

बुकानन के हवाले से कहा गया, हमारे बुजुर्गों ने हमारे देश के लिए अविश्वसनीय योगदान दिए हैं और वे सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार और देखभाल की उच्चतम गुणवत्ता के हकदार हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मामले की जांच पूर्व सैनिक मामलों के विभाग, महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें