फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is Anand Shah: कौन हैं भारतवंशी नेता आनंद शाह? जिन पर जुआ-सट्टेबाजी गिरोह चलाने का आरोप, 39 अन्य पर भी केस

Sat, 12 Apr 2025 10:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जांच के दौरान ही पुलिस ने 9 अप्रैल को टोटोवा, गारफील्ड और वुडलैंड पार्क में चार पोकर क्लबों की तलाशी ली गई, जिसमें इस अपराध का खुलासा हुआ।  
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के एक अमेरिकी नेता पर जुए और सट्टेबाजी का गिरोह चलाने का आरोप लगा है। इसके चलते भारतवंशी नेता समेत कुल 39 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन लोगों ने जुए और सट्टेबाजी से 30 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की है। न्यूजर्सी के अटॉर्नी जनरल मैथ्यू प्लैटकिन ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि आनंद शाह (42 वर्षीय) प्रॉस्पेक्ट पार्क, न्यू जर्सी के पार्षद और व्यवसायी हैं। आरोप है कि आनंद शाह ने संगठित अपराध गिरोह के साथ मिलकर अवैध पोकर गेम और ऑनलाइन स्पोर्ट्सबुक का अवैध धंधा संचालित किया।  
विज्ञापन


शाह समेत 39 लोगों पर आरोप
शाह समेत 39 लोगों पर इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी जर्सी में 12 स्थानों पर रैकेट चलाने, जुआ अपराध, धन शोधन और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों में फ्लोरिडा के लॉन्गवुड के भारतीय मूल के समीर नादकर्णी (48 वर्षीय) भी शामिल हैं। पुलिस संगठित अपराध गिरोह चलाने वाले लुचेसी अपराध परिवार की जांच कर रही थी। इस जांच के दौरान ही पुलिस ने 9 अप्रैल को टोटोवा, गारफील्ड और वुडलैंड पार्क में चार पोकर क्लबों की तलाशी ली गई, जिसमें इस अपराध का खुलासा हुआ।  

पुलिस मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि आनंद शाह ही जुआ गतिविधियों का पूरा प्रबंधन और देखरेख करता था और इसके बदले उसे अपराध से हुई आय का एक हिस्सा मिलता था। गिरोह के सदस्यों ने जुए से होने वाली अवैध कमाई को छिपाने के लिए कई शेल कंपनियां बनाई हुईं थी। यही वजह है कि पुलिस इस मामले की मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें