अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस को मंच पर बोलने से टोकने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी कार्यकर्ता प्रिया साहनी को झूठी पहचान और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
बृहस्पतिवार को अमेजन के पहले ‘रि: मार्स’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान 30 वर्षीय साहनी ने मंच पर पहुंचकर बेजोस से ‘चिकन फार्म’ के बारे में कुछ करने को कहा। साहनी ने बेजोस के कुछ व्यक्तिगत विवरण जैसे कि वह अपनी सुरक्षा पर प्रतिवर्ष 1.6 मिलियन अमरीकी डालर खर्चे करते हैं, के बारे में बताया। साहनी ने बेजोस पर चिल्लाते हुए कहा कि ‘आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
आप अमेजन के अध्यक्ष हैं और जानवरों की मदद कर सकते हैं।’ साहनी ने बेजोस से कैलिफोर्निया के खेतों में जानवरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए कहा। प्रिया जैसे ही बेजोस पर चिल्लाईं तभी वहां सुरक्षा गार्ड ने उन्हें घेर लिया और बाहर ले गए। उस समय मंच पर उपस्थित बेजोस और एक अन्य अमेजन कार्यकारी जेनी फ्रे शवाटर, साहनी को हटाए जाने के बाद शांति से बैठे थे।
झूठी पहचान और चोरी के आरोप में गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लास वेगास के एक न्यायाधीश का कहना है कि मंच पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी, बेजोस के पास जाने के लिए गुंडागर्दी के आरोप में कैलिफोर्निया पशु अधिकार कार्यकर्ता को बिना जमानत के जेल से मुक्त किया जा सकता है पर उसकी अगली अदालत की तारीख लंबित है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि झूठी पहचान और चोरी के आरोप में 15 जुलाई को अदालत में फिर से सुनवाई होगी। साहनी, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में वर्ष 2013 में स्थापित डायरेक्ट एक्शन एवरीवेयर (डीएक्सई) की सह-संस्थापक हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पशु अधिकारों के लिए कार्य करता है।
डायरेक्ट एक्शन एवरीवेयर एनीमल राइट्स गुप ने कहा कि यह विरोध कैलिफोर्निया के पेटलामा पोल्ट्री के खेत में मुर्गियों का खराब इलाज के लिए किया गया है। कैलिफोर्निया के पेटलामा पोल्ट्री, अमेजन और अन्य कंपनियों को चिकन और टर्की की आपूर्ति करती है। साहनी ने घटना के तुरंत बाद प्रकाशित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा ‘पशु दुर्व्यवहार यहाँ अपराध है, पशु बचाव नहीं है।’
उन्होंने कहा कि ‘यह समय अमेजन और जेफ बेजोस के सच्चाई को दबाने के बजाय पारदर्शिता लाने के लिए है।’ बेजोस ने बताया कि अमेजन सीधे किसी भी चिकन फार्म का संचालन नहीं करता है, बल्कि वह आपूर्तिकर्ताओं से खरीदता है। इन आपूर्तिकर्ताओं को डीएक्सई के कार्यकर्ताओं ने पहले भी निशाना बनाया था। जब सुरक्षा गार्ड्स ने साहनी को सम्मेलन कक्ष से बाहर कर दिया तो उसके बाद बेजोस ने मॉडरेटर की तरफ देखते हुए कहा, ‘क्या आपके पास इसका कोई जवाब है?’