फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Banga: भारतीय मूल के अजय बंगा के खिलाफ किसी ने नहीं की दावेदारी, विश्व बैंक का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय

Thu, 30 Mar 2023 11:07 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मास्टरकार्ड इंक के पूर्व सीईओ को राष्ट्रपति जो बाइडेन का पिछले महीने समर्थन मिला था, जब वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने लगभग एक साल पहले पद छोड़ने की योजना की घोषणा की थी। भारत ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
अजय बंगा - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के अजय बंगा का निर्विरोध विश्व बैंक का अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। बुधवार को नामांकन समाप्त हो गए। किसी भी अन्य देश ने  सार्वजनिक रूप से वैकल्पिक उम्मीदवार का प्रस्ताव नहीं दिया है। मतलब बंगा के खिलाफ कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं है। विश्व बैंक ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


मास्टरकार्ड इंक के पूर्व सीईओ को राष्ट्रपति जो बाइडेन का पिछले महीने समर्थन मिला था, जब वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने लगभग एक साल पहले पद छोड़ने की योजना की घोषणा की थी। भारत ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। 

मलपास का भी निर्विरोध चुनाव हुआ था 
ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, 2019 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलपास को नामित किया था। मलपास का चुनाव भी निर्विरोध ही हुआ था। इस पद पर हमेशा से अमेरिकी उम्मीदवार का ही चयन होता रहा है। अमेरिका के अलावा किसी भी देश ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। विश्व बैंक के नियम सदस्य देशों को एक समयावधि के दौरान नामांकन करने की अनुमति देते हैं,  जो बुधवार दोपहर को खत्म हो चुका है। ऐसे में अजय बंगा के सामने कोई खड़ा नजर नहीं आ रहा है। फरवरी के अंत में नामांकन शुरू हुआ था। 
विज्ञापन


पुणे में जन्म, शिमला से की है पढ़ाई
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा का शिमला से नाता रहा है। पुणे में जन्मे बंगा ने 70 के दशक में शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राइमरी स्तर की पढ़ाई की। इनके पिता आर्मी में अफसर थे। इस दौरान कुछ समय के लिए वह शिमला में तैनात रहे। इस दौरान अजय बंगा को सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में पढ़ाई के लिए प्रवेश दिलवाया था। बंगा के वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित होने पर न केवल सेंट एडवर्ड स्कूल बल्कि शिमला और हिमाचल के लिए भी यह गर्व की बात है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें