भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस जलाश्व एक बार फिर सोमवार को मेडागास्कर पहुंच गया है। भीषण सूखे से निपटने में दक्षिण मेडागास्कर की मदद करने के लिए 1,000 मीट्रिक टन चावल और हाइड्रॉक्साइक्लोरोक्वाइन (एचसीक्यू) की 100,000 गोलियों की खेप देने के लिए मेडागास्कर के एहाला बंदरगाह पर पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक, राजदूत अभय कुमार द्वारा यह खेप 23 मार्च को एक आधिकारिक कार्यक्रम में मेडागास्कर के मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिस्टीना नेत्से को सौंपी जाएगी। आईएनएस जलाश्व 12 मार्च को भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण टीम के साथ अंतासिरनाना, मेडागास्कर के बंदरगाह पर पहुंच गया था। इसे दो सप्ताह के लिए मालागासी विशेष बलों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के लिए मेडागास्कर में तैनात किया गया था।