फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yemen: पांच महीनों तक हूती विद्रोहियों की कैद में रहा भारतीय रिहा, ओमान ने की छुड़ाने में मदद

Thu, 04 Dec 2025 01:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना
विज्ञापन
भारतीय नागरिक रवींद्रन (बाएं) हूतियों की कैद से छूटने के बाद मस्कट पहुंचे। - फोटो : X/IndiainYemen
विज्ञापन
युद्धग्रस्त यमन में हूती विद्रोहियों की हिरासत में लगभग पांच महीने तक रखे गए एक भारतीय नागरिक को रिहा कर दिया गया है। केरल के रहने वाले अनिल कुमार रवींद्रन कार्गो जहाज एमवी इटर्निटी सी के क्रू सदस्य थे और उन्हें 7 जुलाई से हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने  रवींद्रन की रिहाई का स्वागत किया है। मंत्रालय ने बताया कि वह मंगलवार को मस्कट पहुंच चुके हैं और जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। मंत्रालय के मुताबिक, उनकी सुरक्षित रिहाई और वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार लगातार अलग-अलग पक्षों के साथ समन्वय में लगी हुई थी। बयान में कहा गया कि भारत सरकार इस रिहाई को संभव बनाने में सहयोग के लिए ओमान की सल्तनत की आभारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें