इटली में भारतीय दूतावास ने कहा, दूतावास को लैटिना में एक भारतीय नागरिक की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जानकारी मिली है। हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। परिवार से संपर्क करने और काउंसलर सहायता प्रदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इटली के लैटिना में एक भारतीय नागरिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसका हाथ कट गया। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इटली में भारतीय दूतावास ने कहा, दूतावास को लैटिना में एक भारतीय नागरिक की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जानकारी मिली है। हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। परिवार से संपर्क करने और काउंसलर सहायता प्रदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फ्लाई सीजीआईएल ट्रेड यूनियन के अनुसार, सड़क दुर्घटना में मरने वाले व्यक्ति का नाम सतनाम सिंह है। दुर्घटना उस समय हुई जब वह खेत में काम कर रहा था। नियोक्ता ने मदद करने के बजाय सिंह को उसके घर के पास कचरे के थैले की तरह फेंक दिया।