फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Healthcare Fraud: अमेरिका में भारतीय ने की मेडिकेयर में 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, अदालत ने ठहराया दोषी

Fri, 03 Nov 2023 01:53 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

फरवरी 2017 से मई 2022 तक के अदालती दस्तावेजों के अनुसार, भारतीय नागरिक चिंतन अंजारिया ऑर्थोटिक ब्रेस आपूर्ति कंपनियों, टेलीमेडिसिन कंपनियों और परीक्षण प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नागरिक चिंतन अंजारिया ने अमेरिका के स्वास्थ्य क्षेत्र में 11.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर ( लगभग 95.75 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी के मामले में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अमेरिका के अटॉर्नी विकास खन्ना ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अंजारिया भारत में एक मार्केटिंग कंपनी के मालिक हैं।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि अंजारिया ने 31 अक्तूबर को नेवार्क की संघीय अदालत में पेश किए जाने से पहले अपना गुनाह कबूल कर लिया। अदालत में जिला न्यायाधीश ने उन्हें दोषी ठहराया और उन पर संघीय एंटी-किकबैक कानून का उल्लंघन करने और स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। अगले साल 12 मार्च को चिंतन अंजारिया को सजा सुनाई जाएगी।

फरवरी 2017 से मई 2022 तक के अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अंजारिया ने ऑर्थोटिक ब्रेस आपूर्ति कंपनियों, टेलीमेडिसिन कंपनियों और परीक्षण प्रयोगशालाओं के साथ रिश्वत की साजिश में भाग लिया। इसके लिए मेडिकेयर (Medicare) को झूठे और धोखाधड़ी वाले दावे प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


अंजारिया ने कैसी की इतनी बड़ी धोखाधड़ी
अंजारिया ने भारत में अपनी मार्केटिंग कंपनी के जरिए ऑर्थोटिक ब्रेस और कैंसर आनुवंशिक परीक्षण (सीजीएक्स) के लिए मेडिकेयर लाभार्थियों की पहचान की। संघीय अभियोजकों ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों ने लाभार्थियों को बुलाया और चिकित्सा जरूरत के बिना ऑर्थोटिक ब्रेस या सीजीएक्स स्वीकार करने के लिए उन पर दबाव डाला। संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि अंजारिया और उनकी कंपनी ने ऑर्थोटिक ब्रेस और सीजीएक्स परीक्षणों के लिए डॉक्टर के परामर्श के लिए टेलीमेडिसिन कंपनियों को रिश्वत का भुगतान किया।

डॉक्टर के परामर्श के लिए दी रिश्वत
इसके बाद अंजारिया ने डॉक्टर के परामर्शों को अमेरिका के ऑर्थोटिक ब्रेस आपूर्तिकर्ताओं और परीक्षण प्रयोगशालाओं तक पहुंचाया। साथ ही अंजारिया और उनकी कंपनी ने अतिरिक्त रिश्वत की व्यवस्था की। फिर ऑर्थोटिक ब्रेस आपूर्तिकर्ताओं और प्रयोगशालाओं ने मेडिकेयर को अपने दावे प्रस्तुत किए और साजिश के जरिए डॉक्टरों के परामर्शों के भुगतान से मिली राशि का एक हिस्सा अंजारिया और उनकी कंपनी को भेजा गया। बयान में कहा गया है कि इस तरह अंजारिया ने साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर मेडिकेयर को 11.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का चूना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें