फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी समेत चार रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट; बच्चों ने अलमारी में छिप बचाई जान

Sat, 24 Jan 2026 10:01 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।

सार

US: अमेरिका के जॉर्जिया में कथित तौर पर परिवारिक विवाद के गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर हत्या और बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना पर दुख जताया। क्या है पूरा मामला, रिपोर्ट में जानिए-
विज्ञापन
संदिग्ध शूटर विजय कुमार और उनकी पत्नी मीना डोगरा - फोटो : फेसबुक/मीनू डोगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में कथित पारिवारिक विवाद के चलते गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। अटलांटा में भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?
स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस गोलीबारी में शुक्रवार सुबह (स्थानीय समय) चार लोग मारे गए। घटना के समय घर में तीन बच्चे मौजूद थे। अटलांटा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस गोलीबारी पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतकों के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 1800 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 राज्यों में आपातकाल; बर्फीले तूफान की आहट से घबराया अमेरिका
विज्ञापन


महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर कहा, 'हमें गोलीबारी की घटना पर गहरा दुःख है, जो कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी और इसमें मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतकों के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।' 

गोलीबारी में कौन-कौन मारे गए?
स्थानीय मीडिया 'फॉक्स5 अटलांटा' के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान अटलांटा के विजय कुमार (51 वर्षीय) के रूप में हुई। ग्विनेट काउंटी पुलिस के मुताबिक, मृतकों में विजय कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43 वर्षीय), गौरव कुमार (33 वर्षीय), निधि चंदर (37 वर्षीय) और हरीश चंदर (38 वर्षीय) शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध पर चार लोगों की जान लेने, बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करने और जानबूझकर मारने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'किसी भी हमले को माना जाएगा पूर्ण युद्ध', ईरान की ट्रंप को कड़ी चेतावनी; कहा- देंगे सख्त जवाब

पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया?
  • पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह ढाई बजे ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक से एक फोन कॉल मिलने पर वे मौके पर पहुंचे।
  • उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर चार वयस्कों के शव मिले, जिन पर गोलियों के निशान थे।
  • अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अलमारी में छिपकर बचाव किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें