फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय युवक ने विमान में फॉक से दो युवाओं पर किया हमला, सहयात्री के साथ की मारपीट

Tue, 28 Oct 2025 04:29 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
विज्ञापन
विमान - फोटो : Freepik
विज्ञापन

अमेरिका में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में  28 वर्षीय भारतीय नागरिक ने कथित तौर पर दो किशोरों पर फोक (कांटा चम्मच) से हमला किया और एक सह-यात्री को थप्पड़ मारा है।

विज्ञापन


अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह घटना शनिवार को लुफ्थांसा की एक उड़ान में हुई, जिसे गड़बड़ी के बाद बोस्टन लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, प्रणीत कुमार उसिरिपल्ली ने कथित तौर पर एक 17 यात्री के कंधे पर धातु के कांटे से वार किया और फिर उसी कांटे से दूसरे 17 वर्षीय पुरुष यात्री के सिर के पीछे वार किया। दूसरे किशोर के सिर पर चोट लगी।

भारतीय युवक को 25 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था और उसे बोस्टन में संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की जेल, तीन साल तक की निगरानी में रिहाई और 250,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों की ओर से जारी किए गए दस्तावेज के मुताबिक, भारतीय युवक ने हमला उस समय फ्लाइल में खाना परोसा जा रहा था। दस्तावेजों में आरोप लगाया गया है कि जब उसिरीपल्ली को रोकने की कोशिश की गई, तो उसने अपनी उंगलियों से एक बंदूक बनाई, उसे अपने मुंह में डाला और एक काल्पनिक ट्रिगर खींच कर इशारा किया। इसके बाद उसने एक महिला सहयात्री को थप्पड़ मारा और फ्लाइट क्रू मेंबर को भी थप्पड़ मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें