फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: अमेरिका में ड्रग्स सप्लाई करने वाले भारतीय को सात साल की सजा, भारत और सिंगापुर से करता था तस्करी

Fri, 20 Jan 2023 11:00 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन

सार

दोषी मनीष कुमार ने भारत में कॉल सेंटरों से संभावित ग्राहकों को विज्ञापन और कॉल के माध्यम से सीधे अमेरिका में ड्रग्स की सप्लाई की।
विज्ञापन
ड्रग्स सप्लाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक 34 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को 280 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी का दोषी ठहराए जाने के बाद सात साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है। शख्स पर आरोप था कि वह भारत और सिंगापुर से अवैध तस्करी के जरिए अमेरिका में  ओपिओइड (ड्रग्स) की सप्लाई करता था।

विज्ञापन


बोस्टन में संघीय अभियोजकों ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दोषी मनीष कुमार ने अमेरिका में लाखों अवैध और अस्वीकृत गोलियां उन लोगों को भेजीं जिनके पास नुस्खे नहीं थे। बयान में कहा गया है कि कुमार को अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश मार्क एल वुल्फ ने 87 महीने की जेल और तीन महीने की निगरानी में रिहाई की सजा सुनाई है। उन्हें 100,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया था।

दोषी मनीष कुमार ने भारत में कॉल सेंटरों से संभावित ग्राहकों को विज्ञापन और कॉल के माध्यम से अमेरिका में ड्रग्स की सप्लाई की।  कुमार ने व्यक्तिगत रूप से सिंगापुर और भारत में मैसाचुसेट्स और अन्य राज्यों में  ड्रग्स आपूर्तिकर्ताओं से  पमेंट को निर्देशित और प्रबंधित किया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने कहा कि कुल मिलाकर, कुमार के ड्रग कारोबार ने  280 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया और संयुक्त राज्य में लाखों अवैध और अस्वीकृत गोलियां उन लोगों को भेजीं, जिनके पास नुस्खे नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें