फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भारतीय कॉलेज इंटर्न को अमेरिका में घोटाला करने पर 60 महीने की जेल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 11 Jun 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका में एक भारतीय कॉलेज इंटर्न को टेलीमार्केटिंग घोटाले में तकनीकी सहायता देने पर 60 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इस घोटाले में करीब दो दर्जन लोगों को 10 लाख का नुकसान हुआ है। छात्र की पहचान विश्वजीत कुमार झा (21) के तौर पर हुई है। 



न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि विश्वजीत और भारत में उसी कॉलेज के कई अन्य प्रशिक्षुओं ने कई लोगों को ठगा। ये लोग हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में इंटर्नशिप कर रहे थे। झा की जेल की सजा की अवधि खत्म होने पर उसे प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।


जिन लोगों को इन्होंने शिकार बनाया उनकी उम्र 58 से 93 साल के बीच है। इन लोगों के साथ 180 से एक लाख 74 हजार डॉलर की ठगी की गई। तीन महीने की अवधि में इन्होंने करीब 6 करोड़ से भी अधिक की चपत लगाई है।


न्यूपोर्ट पुलिस ने 20 नवंबर 2018 को टेलीमार्केटिंग घोटाले का पर्दाफाश किया था। फिर जांचकर्ताओं ने अदालत के आदेश पर झा और साजिश रचने वाले अन्य सदस्यों के आवास पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने घोटाले से संबंधित कई सामग्री बरामद भी की।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next