फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ सिंगापुर हाईकोर्ट के जज नियुक्त

Tue, 04 Aug 2020 06:14 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
विज्ञापन
Singapore
विज्ञापन
भारतीय मूल के बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ और न्यायिक आयुक्त दीदार सिंह गिल को सिंगापुर के हाईकोर्ट का जज बनाया गया है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए गिल की नियुक्ति दरअसल इस साल अप्रैल में ही हो गई थी, लेकिन उन्होंने सोमवार को पद की शपथ ली।
विज्ञापन


गिल को राष्ट्रपति हलीमा याकूब ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 61 वर्षीय गिल ने 2018 में पहले सुप्रीम कोर्ट की बेंच में शामिल हुए, जहां उन्हें न्यायिक आयुक्त बनाया गया। सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट और कोर्ट ऑफ अपील शामिल होते हैं।


बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ के तौर पर वह एक बार एक कंपनी की पैरवी के लिए हाईकोर्ट और कोर्ट ऑफ अपील में पेश हुए। उस पेशी में गिल ने काफी शोहरत बटोरी। उन्होंने 1983 में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से स्नातक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें