अमेरिका के शिकागो हवाई अड्डे पर एक भारतीय को वियाग्रा की 3,200 गोलियों के गैरकानूनी तरीके से आयात करने के आरोप में पकड़ा गया है। इस दवा की कीमत 96,000 डॉलर बताई गई है। इस व्यक्ति का नाम उजागर न करके यह बताया गया कि वह भारत से अमेरिका लौट रहा था और बैग की स्कैनिंग के दौरान उसे पकड़ा गया।
इस शख्स ने दावा किया है कि वह ये गोलियां वह अपने दोस्तों के लिए ले जा रहा था। अमेरिकी सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग (सीबीपी) ने पकड़ा गया भारतीय इतनी बड़ी मात्रा में वियाग्रा की गोलियां लाने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।
सामान की जांच के दौरान उसके पास से सिल्डेनाफिल साइट्रेट (100 मिलीग्राम) की 3,200 गोलियां बरामद हुईं। उसने यह भी कहा कि यह दवा भारत में बिना डॉक्टर के पर्चे के भी ली जा सकती है।