फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: मेलबर्न से दिल्ली आ रहे विमान में भारतीय युवती की मौत; इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी मनप्रीत

Tue, 02 Jul 2024 01:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

युवती के दोस्त गुरदीप ग्रेवाल के अनुसार, मनप्रीत कौर मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद पहली बार अपने माता पिता से मिलने के लिए 20 जून को भारत की यात्रा कर रही थी। जब वह दिल्ली जाने के लिए मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंची तो अस्वस्थ महसूस करने लगी, बावजूद इसके वह विमान में चढ़ गई। 
विज्ञापन
निधन (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेलबर्न से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर रही एक 24 वर्षीय भारतीय युवती की क्वांटास विमान में मौत हो गई। विमान में चढ़ने से पहले युवती की तबीयत खराब हो गई थी। सीट बेल्ट लगाने के दौरान युवती फर्श पर गिर पड़ी और मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि मनप्रीत की मृत्यु छय रोग के चलते हुई है, जो एक संक्रामक बीमारी है और फेफड़ों को प्रभावित करती है। 

विज्ञापन


युवती के दोस्त गुरदीप ग्रेवाल के अनुसार, मनप्रीत कौर मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद पहली बार अपने माता पिता से मिलने के लिए 20 जून को भारत की यात्रा कर रही थी। जब वह दिल्ली जाने के लिए मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंची तो अस्वस्थ महसूस करने लगी, बावजूद इसके वह विमान में चढ़ गई। जब कौर सीट बेल्ट लगाने गई तो वह फर्श पर गिर गई। युवती को फर्श पर गिरता देख केबिन क्रू और आपातकालीन सेवाएं उसकी मदद के लिए पहुंची, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। 

कौर के रूममेट कुलदीप ने बताया कि उसका सपना शेफ बनना था। वह दयालु और ईमानदार थी। उसे अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया में घूमना बहुत पसंद था। कौर के परिवार की मदद के लिए एक GoFundMe पेज बनाया गया है। वहीं, क्वांटास के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी संवेदनाएं कौर के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें