फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारत के राजदूत क्वात्रा ने अमेरिकी समकक्ष सर्जियो गोर से की मुलाकात, ट्रंप के आवास मार-ए-लागो पर हुई बैठक

Wed, 24 Dec 2025 11:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।

सार

US: भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने फ्लोरिडा में अमेरिकी समकक्ष सर्जियो गोर से मुलाकात की। सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यह क्वात्रा की मार-ए-लागो की पहली यात्रा थी और उनसे मिलकर उन्हें खुशी हुई।
विज्ञापन
विनय मोहन क्वात्रा, सर्जियो गोर - फोटो : एक्स/राजदूत सर्जियो गोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी समकक्ष सर्जियो गोर से मुलाकात की। यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास मार-ए-लागो में हुई। 
विज्ञापन


दक्षिण व मध्य एशिया एशिया के विशेष दूत व भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मिलकर हमेशा खुशी वाली बात होती है। यह उनकी मार-ए-लागो की पहली यात्रा थी। 
 

ये भी पढ़ें: Bangladesh: राजधानी ढाका में हुआ बम धमाका, एक की मौत; तारिक रहमान की वापसी से पहले बांग्लादेश में उबाल
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप भी इस समय मार-ए-लागो में मौजूद हैं। वह क्रिसमय की छुट्टियों के लिए सप्ताहांत में फ्लोरिडा के पाम बीच पर स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। आज बाद में, वह उत्तरी अमेरिका की सुरक्षा से जुड़ी संस्था (नोराड) के सैंटा कॉल कार्यक्रम में भाग लेंगे और ड्यूटी पर तैनात सैनिकों से फोन पर बात करेंगे।
विज्ञापन


गोर ने मंगलवार को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे की ट्रंप के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी। उन्होंने लिखा, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे की फ्लोरिडा राज्य की पहली यात्रा के दौरान उनकी मेजबानी करके खुशी हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें