फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Embassy in Iran: भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दी यह सलाह

Wed, 16 Jul 2025 01:11 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने एक ट्वीट के जरिए ईरान की यात्रा करने वाले भारतीयों को आगाह किया है। दूतावास ने कहा है कि वे यहां आने से पहले क्षेत्र में नए घटनाक्रमों पर नजर रखें और उसी के मुताबिक अपनी योजना बनाएं। बता दें कि ईरान-इस्राइल जंग और ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद मध्य एशिया में तनाव चरम पर है। जिसके मद्देनजर भारत पहले से ही सतर्क है और अपने नागरिकों को अलर्ट कर रहा है। 

विज्ञापन


एडवाइजरी में क्या कहा गया है?
इसमें दूतावास ने कहा है कि पिछले कई हफ्तों में सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने से पहले मौजूदा स्थिति पर ध्यानपूर्वक विचार करें। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर नजर रखें और भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम परामर्शों का पालन करें। जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं और वहां से जाने के इच्छुक हैं, वे अभी उपलब्ध व्यावसायिक उड़ान और नौका सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें