फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inefficiency: मस्क ने की कनाडाई स्वास्थ्य व्यवस्था की आलोचना, अस्पताल में इंतजार करते भारतीय की मौत पर निशाना

Sun, 28 Dec 2025 07:01 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने कनाडाई स्वास्थ्य व्यवस्था पर करारा हमला बोला है। दरअसल, एक कनाडाई अस्पताल में आठ घंटे के इंतजार के बाद एक भारतीय शख्स की मौत हो गई, इसे लेकर मस्क ने कनाडा की स्वास्थ्य व्यवस्था की तुलना अमेरिकी मोटर वाहन विभाग से की है।
विज्ञापन
एलन मस्क का कनाडाई स्वास्थ्य व्यवस्था पर तंज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में एक अस्पताल में इलाज मिलने में देरी के कारण भारतीय मूल के 44 वर्षीय व्यक्ति प्रशांत श्रीकुमार की मौत का मामला अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना पर दुनिया के जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क ने भी कनाडा की स्वास्थ्य व्यवस्था की कड़ी आलोचना की है। वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कनाडा सरकार से जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - UK: ब्रिटेन में भारतीय युवक ने नस्लीय भेदभाव का केस जीता, केएफसी फ्रेंचाइजी को देना होगा करीब ₹70 लाख

क्या है पूरा मामला?
परिवार के अनुसार, 22 दिसंबर को दोपहर करीब 12:15 बजे प्रशांत श्रीकुमार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद एडमॉन्टन के ग्रे नन्स कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें तुरंत इलाज नहीं मिला और वे करीब आठ घंटे से ज्यादा समय तक ट्रायेज (प्राथमिक जांच) क्षेत्र में बैठे रहे। परिजनों का आरोप है कि प्रशांत लगातार सीने में दर्द की शिकायत करते रहे। उनका ब्लड प्रेशर 210 तक पहुंच गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें केवल टाइलेनॉल (दर्द निवारक) दी गई। अस्पताल स्टाफ ने कथित तौर पर यह कहकर स्थिति को गंभीर नहीं माना कि यह कोई आपातकालीन हृदय समस्या नहीं है।
विज्ञापन


प्रशांत के पिता कुमार श्रीकुमार ने बताया कि उनके बेटे ने दर्द को '10 में से 15' बताया था। एक ईसीजी किया गया, जिसमें तत्काल कोई खतरा नहीं दिखा, लेकिन परिवार का कहना है कि इसके बाद भी इलाज में लापरवाही बरती गई। शाम करीब 8:50 बजे, जब प्रशांत को आखिरकार इलाज वाले कमरे में ले जाया गया, तो वे कुछ ही सेकंड में गिर पड़े। उनकी पत्नी निहारिका श्रीकुमार ने बताया, 'उन्हें बैठने के लिए कहा गया। वे मुश्किल से खड़े हुए और तुरंत गिर पड़े। नर्स कह रही थी कि उन्हें नाड़ी महसूस नहीं हो रही।' प्रशांत को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत संभावित दिल का दौरा पड़ने से हुई।

एलन मस्क की तीखी प्रतिक्रिया
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जब सरकार मेडिकल केयर संभालती है, तो उसकी हालत अमेरिका के डीएमवी (डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स) जैसी हो जाती है।' मस्क का यह बयान कनाडा की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला माना जा रहा है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - क्या रुकने वाली है रूस-यूक्रेन जंग: ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की; रूस के लिए क्या छोड़ने को तैयार-क्या मांगेंगे?

भारत सरकार ने भी उठाई आवाज
भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और कहा है कि कनाडा सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मंत्रालय ने मामले में उचित कार्रवाई और जवाबदेही की मांग की है। प्रशांत श्रीकुमार तीन बच्चों के पिता थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं। इस घटना के बाद कनाडा की स्वास्थ्य व्यवस्था में देरी और लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें