फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poland: प्रधानमंत्री मोदी का कल से पोलैंड दौरा; भारतीय प्रवासियों में उत्साह, कहा- अपने PM का इंतजार कर रहे

Tue, 20 Aug 2024 07:17 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 22 अगस्त तक पोलैंड की यात्रा पर रहेंगे। पोलैंड में रह रहे भारतीयों का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे से हमारे अंदर काफी खुशी है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पोलैंड में रह रहे भारतीय प्रवासियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।  जानिए पीएम मोदी के दौरे को लेकर क्या कहते हैं पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग…

विज्ञापन

पोलैंड में रहने वाले सौरभ कहते हैं, "मैं मुंबई से हूं, मैं सात साल पहले पोलैंड आया था। लेकिन किसी भी भारतीय राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को पौलैंड का दौरा किए हुए 40 साल से अधिक का समय हो गया है। इतने सालों के बाद अब पीएम मोदी यहां आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत और पैलैंड के संबंध को और मजबूत करेगा।"  
 

 

एक अन्य भारतीय प्रवासी ने कहा , "यहां के भारतीय प्रवासी बहुत उत्साहित और खुश हैं। पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में कई देशों का दौरा किया है और आखिरकार  पोलैंड आ रहे हैं। जो भारतीय दूसरे शहरों में रहते हैं, वो भी वारसॉ आर रहे हैं। सभी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को देखना चाहते हैं। पोलैंड में रह रहे भारतीयों के अंदर इस तरह का उत्साह मैंने कहीं नहीं देखा।’’

 

पीएम मोदी की आगामी पोलैंड यात्रा पर पोलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य जेनिश मेरानी कहते हैं, "मुझे उम्मीद है कि उनके दौरे का यहां असर होगा। भारत और यूरोप के बीच संबंध और मजबूत होंगे और कई व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यहां आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ेगी। पोलैंड में अभी भी काम करने वालों की कमी है।’’ 
 

 


 

पीएम मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।  पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा होगी।


 

 

विज्ञापन

पोलैंड में स्थित कोल्हापुर की रियासत की स्मारक...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें