अमेरिका की एक संघीय अदालत में एक भारतीय नागरिक समेत 12 विदेशी लोगों पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अवैध तरीके से मतदान करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों में भारतीय मूल का एक मलयेशियाई नागरिक बैजू पोट्टाकुलाथ थॉमस (58) भी शामिल है।
उत्तरी कैरोलिना के मिडल जिले की अदालत में चल रहे मामले में यदि ये लोग दोषी पाए जाते हैं तो इन्हें अधिकतम एक साल की जेल और 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (73 लाख रुपये से अधिक) का जुर्माना लग सकता है।