स्कॉटलैंड यार्ड के पुराने मुख्यालय
- फोटो : Social Media
भारतीय कारोबारी एमए यूसुफ अली ने लंदन पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड के पुराने मुख्यालय को खरीद कर लक्जरी होटल में तब्दील कर दिया है। जिसे अब ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड होटल के नाम से जाना जाता है। अली ने मध्य लंदन में स्थित इस इमारत को 2015 में 1025 करोड़ रुपये में खरीदा था।
बाद में इसे लक्जरी होटल में बदलने के लिए 512 करोड़ रुपये और खर्च किए गए। यह होटल सोमवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सात मंजिला ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड होटल में 152 कमरे और 15 सुइट के अलावा एक प्रेसिडेंशियल सुइट भी है। होटल में चार रेस्तरां भी बनाए गए हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय और ब्रिटिश व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल के कमरों के किराए की शुरुआत 40 हजार रुपये सेे होगी।