बोस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे
- फोटो : Social Media
अमेरिका के बोस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारीतय मूल का एक नागरिक बस की चपेट में आ गया। 47 साल के व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाला था। विश्वचंज कोल्ला, टाकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी में डेटा एनालिस्ट थे।
यह है पूरा मामला
मैसाचुसेट्स स्टेट पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को विश्वचंद टर्मिनल बी के निचले स्तर पर शाम करीब 5 बजे एक दोस्त को लेने आए थे। इस दौरान वह बस की चपेट में आ गए। दरअसल, विश्वनाथ एसयूवी कार के ड्राइवर की तरफ खड़ा था। तभी एक बस वहां आई, जिस कारण विश्वनाथ घिसट गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसा देख वहीं मौजूद एक ऑफ-ड्यूटी नर्स कोल्ला की मदद के लिए दौड़ी, लेकिन मौके पर ही विश्वनाथ की मौत हो चुकी थी। पुुुलिस ने बस चालक और बस की जांच की। जांच के आधार पर उन्हें दोषी नहीं माना गया है। यात्रियों को भी बस से उतारा गया और उनके सामान को हवाईअड्डे के दूसरे हिस्से में रखवाया था।
कंपनी ने भी जताया दुख
डार्थमाउथ कोच ने कहा कि लोगान हवाई अड्डे पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी गहरी सहानुभूति है। हम आगे की जानकारी इकट्ठा करने के लिए मैसाचुसेट्स स्टेट पुलिस और मासपोर्ट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कोल्ला की कंपनी टकेडा इंडस्ट्रीज ने बोस्टन को मेल कर कहा कि वे उनके अप्रत्याशित निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी है। उन्होंने लिखा कि हम इस कठिन समय में विश्वचंद के परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। इस बात पर ध्यान देंगे कि हम इस समय परिवार की निजता का सम्मान करते हुए किसी भी तरह की सहायता कैसे कर सकते हैं। बताया गया है कि कोल्ला के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।