एसबीआई के नेतृत्व में कुल 13 भारतीय बैंकों ने माल्या के खिलाफ याचिका दायर की है। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉरपोरेशन बैंक, फेडरल बैंक, आइडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंका ऑफ मैसूर, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और जेएम फाइनेंशियल एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
ब्रिटेन में जमानत पर चल रहा है विजय माल्या
विजय माल्या की ओर से वकील फिलिप मार्शल ने फ्रांस में एक संपत्ति की बिक्री से मिले फंड के इस्तेमाल की अनुमति भी मांगी। अभी यह फंड कोर्ट के अधिकार में है। मार्शल ने कहा कि माल्या के पास अब सुनवाई की फीस चुकाने के लिए पैसा नहीं है।
आय का अन्य स्रोत भी उनके पास नहीं रह गया है। फिलहाल माल्या ब्रिटेन में जमानत पर चल रहा है। धोखाधड़ी एवं मनी लांड्रिंग के मामले में भारत सरकार ब्रिटेन से उसके प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही है। माल्या पर भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है।