फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के अमेरिकियों ने मनाया बाइडन, हैरिस की जीत का जश्न

Sun, 08 Nov 2020 04:47 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडेन के साथ कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक शनिवार को राष्ट्रपति पद के चुनावों का परिणाम सामने आने के बाद जोश से भरे दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वे जो बाइडन के अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचन के बाद बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बाइडन की उपराष्ट्रपति बनीं सीनेटर कमला हैरिस की जीत को अपने समुदाय के लिए सपना सच होने जैसा करार दिया।

विज्ञापन


बाइडन-हैरिस ने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति माइक पेंस को एक कड़ी लड़ाई वाले चुनाव में हराया, जिसमें रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

सिलिकॉन वैली में रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी और इंडियाजपोरा के संस्थापक एम. रंगास्वामी ने विभिन्न प्रमुख अमेरिकी मीडिया प्लेटफार्मों की तरफ से बाइडन और हैरिस की जीत की घोषणा के तत्काल बाद कहा, यह भारतीय-अमेरिकियों के लिए एक बड़ा दिन है। जो बाइडन का भारत के साथ करीबी संबंधों के समर्थक के तौर पर लंबा रिकॉर्ड है। एक सीनेटर के तौर पर उन्होंने अमेरिका-भारत परमाणु समझौते को मंजूरी दिलाने के प्रयासों का नेतृत्व किया था। रंगास्वामी ने आगे कहा, एक उपराष्ट्रपति के तौर पर वह न केवल भारत आए बल्कि भारत को अमेरिका के अहम रक्षा साझीदार के तौर पर नियुक्त कराने में भी अहम भूमिका निभाई। वह यूएन सुरक्षा परिषद में भारत के लिए स्थायी सीट का भी समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन


रंगास्वामी ने कहा, किसने सोचा होगा कि विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र में बेहद युवा प्रवासी भारतीय अमेरिकी समुदाय इतने कम समय में एक उपराष्ट्रपति देगा। यह हमारी सभी कल्पनाओं से बाहर है, लेकिन यह अमेरिकी सपना है। इसी के लिए प्रवासी अमेरिका आते हैं।

साउथ एशियंस फॉर बाइडन की राष्ट्रीय निदेशक नेहा दीवान ने कहा, पद संभालने वाली पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति निर्वाचित हैरिस के साथ समुदाय को एक्जीक्यूटिव स्तर पर सीधा प्रतिनिधित्व मिलेगा। राष्ट्रपति निर्वाचित जो बाइडन और उपराष्ट्रपति निर्वाचित हैरिस को इस चुनाव में कड़े परिश्रम से मिली जीत की साउथ एशियंस फॉर बाइडन खुशियां मना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें