फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय मूल के आरओ खन्ना सीनेट के लिए लड़ेंगे, राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनने के कयास लगने शुरू

Sat, 14 Jan 2023 04:24 PM IST
विवेक दास वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

US: 46 साल के खन्ना के करीबियों का मानना है कि उन्होंने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव या उससे पहले के चुनाव के लिए अपने विकल्प खुले हुए रखे हैं। उनके करीबियों का कहना है जो बाइडन अगर समय अपनी बढ़ती उम्र (80 वर्ष) को देखते हुए अगर 2024 में अपनी दावेदारी छोड़ते हैं तो वे इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं, जैसा कि पॉलिटिको के साथ बातचीत में उन्होंने कहा है। 
विज्ञापन
US Congressman Ro Khanna - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस सदस्य आरओ खन्ना ने कहा है कि वे कैलिफोर्निया से सीनेट के उम्मीदवार हो सकते हैं। उनकी इस घोषणा के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के हलकों और अमेरिका के कई राज्यों में इस बात के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि वे आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद के भी दावेदार हो सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी ऐसे दावे किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


46 साल के खन्ना के करीबियों का मानना है कि 2028 के राष्ट्रपति चुनाव या उसे पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने विकल्प खुले हुए रखे हैं। उनके करीबियों का कहना है जो बाइडन अगर समय अपनी बढ़ती उम्र (80 वर्ष) को देखते हुए अगर 2024 में अपनी दावेदारी छोड़ते हैं तो वे इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं, जैसा कि पॉलिटिको के साथ बातचीत में उन्होंने कहा है। 

डेमोक्रेटिक स्ट्रेटेजिस्ट और खन्ना के लिए मीडिया कंसल्टिंग का काम देख रहे मार्क लौंगाबौघ के अनुसार मेरे विचार में वे एक बेहतरीन यूएस सीनेटर साबित होंगे। हालांकि उनका यह भी कहना है कि बाइडेन अपनी उम्मीदवारी छोड़ेंगे यह कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि वे भी एक लाजवाब  उम्मीदवार हैं। इसलिए ये फैसले फिलहाल नहीं हो रहे हैं।

 खन्ना कैलिफोर्निया का कांग्रेस में वर्ष 2017 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि खुद एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर बाइडेन अपनी दावेदारी छोड़ते हैं तो वे व्हाइट हाउस की रेस के लिए विचार कर सकते हैं। पर बाइडेन ऐसा  करेंगे ऐसी किसी संभावना को वे खारिज करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाइडेन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे तो वे उनका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें