फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस सलाहकार परिषद में भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना शामिल

Fri, 17 Apr 2020 12:37 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रो खन्ना को व्हाइट हाउस कोरोना वायरस सलाहकार परिषद में जगह मिली - फोटो : Ro Khanna/Twitter
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना को व्हाइट हाउस कोरोना वायरस सलाहकार परिषद में नियुक्त किया गया है। खन्ना व्हाइट हाउस के ‘ओपनिंग अप अमेरिका अगेन कांग्रेशनल ग्रुप’ में नामित एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं, जिसमें रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों पार्टियों के सांसद और सीनेटर शामिल हैं। समूह की पहली बैठक गुरुवार को फोन कॉल के जरिए आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बैठक के विवरण की जानकारी देते हुए कहा कि बातचीत में कई विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें ‘पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाएं, अर्थव्यवस्था को सक्रिय करने के तरीके, चिकित्सा बिलिंग, आवश्यक और गैर-आवश्यक श्रमिकों के बीच अंतर को स्पष्ट करना, मानसिक स्वास्थ्य और छोटे व्यवसायों के लिए राहत प्रदान करने संबंधी कई मुद्दे शामिल थे।

‘पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ अमेरिकी लघु व्यापार प्रशासन (एसबीएस) की तरफ से कारोबारियों को दिया जाने वाला कर्ज है ताकि कोरोनावायरस के इस दौर में उनके कर्मी काम करते रहें। इसके अलावा समूह ने कोविड-19 इलाज, जांच, वेंटिलेटर, फेस मास्क और अन्य पीपीई किटों की शीघ्र व्यवस्था पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो खन्ना ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर परिषद के सदस्य के रूप में वह मजदूर वर्ग के अमेरिकियों को राहत दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें