फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में आव्रजन कार्य बल के सह-अध्यक्ष बने भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति

Thu, 04 Feb 2021 04:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति - फोटो : Twitter@CongressmanRaja
विज्ञापन

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को ‘कांग्रेशनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस’ (सीएपीएसी) के महत्वपूर्ण आव्रजन कार्य बल का सह अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की सदस्य प्रमिला जयपाल (55) भी कार्य बल की अध्यक्ष हैं। जयपाल प्रतिनिधि सभा में चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। संसदीय एशिया-प्रशांत अमेरिकी कॉकस के आव्रजन कार्य बल का लक्ष्य अमेरिका में बचपन में गलती से आ चुके लोगों (ड्रीमर्स लाभार्थियों) को सुरक्षा देना, समग्र आव्रजन सुधार को समर्थन देना, प्रवासियों संबंधी आवश्यक प्रक्रिया को पुन: स्थापित करना और नागरिकता के लिए पहुंच बनाने जैसे मामलों में मदद करना है।

कृष्णमूर्ति (47) ने कहा, जब मैं कुछ महीने का था, तब मेरे अभिभावक मुझे भारत से अमेरिका लेकर आए थे, क्योंकि उन्हें अमेरिकी सपने में भरोसा था, जैसा कि आज भी आव्रजकों को है। नई दिल्ली के तमिल परिवार में जन्मे कृष्णमूर्ति जब न्यूयार्क गए थे, तब वे सिर्फ तीन महीने के थे।
विज्ञापन


नीरा टंडन के ओएमबी नेतृत्व को लेकर सुनवाई अगले हफ्ते
राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपनी बजट निदेशक नामित की गईं भारतवंशी राजनीतिक सलाहकार नीरा टंडन के इस पद पर पुष्टि के लिए अगले सप्ताह नौ फरवरी को सुनवाई होगी। सीनेट की एक समिति ने मंगलवार को यह घोषणा की। यदि टंडन (50) की नियुक्ति की पुष्टि हो जाती है तो वे पहली अश्वेत भारतीय-अमेरिकी होंगी जो ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (ओएमबी) का नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें