फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Mahotsav: यूएस कैपिटल मेंं मनाया जाएगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, 75 भारतीय-अमेरिकी संगठन करेंगे आयोजन

Mon, 12 Sep 2022 11:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

आयोजकों की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पिछले 75 वर्षों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों में स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकार, स्थिरता, पर्यावरणीय स्वास्थ्य सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में 14 सितंबर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन 75 भारतीय-अमेरिकी संगठनों की ओर से आयोजित होगा। यूएस-इंडिया रिलेशनशिप काउंसिल के सीईओ व आयोजन समिति के अध्यक्ष जशवंत पटेल ने कहा, यह आयोजन 75 संगठनों को एक साथ लाएगा। 

विज्ञापन


जसवंत पटेल ने कहा, यह अनूठा कार्यक्रम यूएस कैपिटल में भारत की आजादी के उत्सव में एक प्रतीक होगा। इस दौरान भारत की अनूठी संस्कृति और विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा, भारतीय प्रवासी संगठन इस अवसर का उपयोग भारत की समृद्ध परंपरा, उसके नायकों, लोगों और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए करेंगे।

75 सालों में दिया बहुत योगदान 
आयोजकों की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पिछले 75 वर्षों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों में स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकार, स्थिरता, पर्यावरणीय स्वास्थ्य सहित अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा, सबसे पुराने एवं सबसे बड़े लोकतंत्र अमेरिका और भारत ने कई क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया है। इस मौके पर कैलिफोर्निया के पूर्व जल आयुक्त और आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अशोक भट्ट ने कहा कि अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू कैपिटल हिल में सम्मानित अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में कई अमेरिकी सांसदों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें