फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बाइडन-हैरिस को भारतीय अमेरिकी पर भरोसा, 2024 चुनाव अभियान के लिए बैलेट एक्सेस वकील के रूप में किया नामित

Thu, 17 Aug 2023 04:30 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

यह घोषणा व्हाइट हाउस के लिए अगले साल की दौड़ से पहले देश भर में राष्ट्रपति बाइडन के प्रमुख समर्थकों को शामिल और सक्रिय करने के टीम बाइडन-हैरिस के प्रयासों का अभिन्न अंग है
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी वकील वरुण मोदक पर भरोसा जताया है। वरुण को 2024 में होने वाले चुनाव हेतु बाइडन-हैरिस चुनाव अभियान के बैलेट एक्सेस के लिए वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया है। कैलिफोर्निया के मूल निवासी वरुण, फिलहाल एलियास लॉ ग्रुप में एक वकील के रूप में काम करते हैं, जहां वह संघीय और गैर-संघीय उम्मीदवारों, पार्टी समितियों और पीएसी को बैलेट एक्सेस और प्रचार अभियान से जुड़े फाइनेंस के मुद्दों पर सलाह देते हैं।

विज्ञापन


यह घोषणा व्हाइट हाउस के लिए अगले साल की दौड़ से पहले देश भर में राष्ट्रपति बाइडन के प्रमुख समर्थकों को शामिल और सक्रिय करने के टीम बाइडन-हैरिस के प्रयासों का अभिन्न अंग है। एरी काउंटी डेमोक्रेटिक पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि वरुण, बैलेट एक्सेस निदेशक अलाना माउंस (Alana Mounce) के साथ, सभी 57 राज्यों और क्षेत्रों में बैलेट पर राष्ट्रपति बाइडन की जगह पक्की करने के प्रचार अभियान की देखरेख करेंगे और अभियान के प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगे।

अलाना बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति अभियानों के लिए उनके क्षेत्र में काम कर चुकी हैं। इस अभियान की बैलेट एक्सेस टीम 2020 के अभियान और डीएनसी द्वारा निर्मित बुनियादी ढांचे का विस्तार करेगी, जिसमें मतपत्र पर राष्ट्रपति का स्थान सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा विशाल वालंटियर्स और समर्थक नेटवर्क भी शामिल है।
विज्ञापन


बाइडन-हैरिस के 2024 चुनाव अभियान प्रबंधक जूली चावेज रोड्रिग्ज (Julie Chavez Rodriguez) ने कहा, इस चुनाव का दांव अधिक बड़ा नहीं हो सकता है और अलाना और वरूण सभी 57 राज्यों और क्षेत्रों में बाइडन-हैरिस के टिकट को मतपत्र पर सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने कहा, उनका काम पूरे देश में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के महत्वपूर्ण आयोजन कार्य का विस्तार करेगा और हमारे प्रमुख समर्थकों और वालंटियर्स को शामिल करने के अभियान के प्रयासों में मुख्य भूमिका निभाएगा। जूली ने कहा, अलाना और वरूण दोनों बाइडन-हैरिस समर्थकों को जहां वे हैं, वहां शामिल करने और संगठित करने के नए और अभिनव तरीके खोजने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, अलाना और वरूण असाधारण रूप से प्रतिभाशाली, मेहनती और इस मामले के अनुभवी हैं। उनके नेतृत्व से हमारा अभियान और मजबूत हुआ है।

बता दें कि अमेरिका में पांच नवंबर, 2024 को चुनाव होना है। मतदाता चार साल की अवधि के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य  राष्ट्रपति जो बाइडन फिर से चुनाव की दौड़ में हैं। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें