फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय अमेरिकी वकील ने गिनाईं ट्रंप की प्राथमिकताएं, कहा- युद्ध और आतंक को समाप्त करने पर रहेगा फोकस

Sat, 09 Nov 2024 10:40 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वकील काश पटेल ने संकेत दिया कि 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद ट्रंप ईरान पर दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह ईरानी अर्थव्यवस्था के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध लगाएंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अमेरिकी वकील काश पटेल ने एक साक्षात्कार के दौरान अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का फोकस सीमा, आतंक समाप्त करने, बंधकों की रिहाई और युद्ध को हमेशा के लिए समाप्त करने पर है। 

विज्ञापन


ट्रंप के पहले शासन काल के दौरान यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के अधिकारी, नेशनल इंटेलीजेंस के कार्यवाहक निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार और कार्यवाहक यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस के चीफ ऑफ स्टाफ रहे चुके अमेरिकी वकील काश पटेल ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर करीबी विश्वासपात्रों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह आधुनिक इतिहास में एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं, जो कोई नया युद्ध शुरू करने नहीं जा रहे हैं। जो भी कुछ होगा, वह बेहद शांतिपूर्ण प्रक्रिया होगी। उन्होंने वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के बारे में पहले ही बात कर ली है। इसके अलावा ट्रंप ने विश्व के अन्य नेताओं से भी बात की है। 

काश पटेल ने कहा कि ट्रंप ने सबकुछ पहले ही सोच लिया है। वह अपने विरोधियों के खिलाफ खुफिया जानकारी एकत्र करने को प्राथमिकता देंगे, ताकि हम खतरों को हरा सकें। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकता सीमा, आतंक, बंधकों को घर वापस लाना और हमेशा के लिए युद्धों को समाप्त करना हैं। मुझे लगता है कि यह जनादेश लागू होगा। 
विज्ञापन


ईरान पर डालेंगे दबाव
वकील काश पटेल ने संकेत दिया कि 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद ट्रंप ईरान पर दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह ईरानी अर्थव्यवस्था के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध लगाएंगे। वह उपराष्ट्रपति हैरिस की तरह ईरान को सात बिलियन डॉलर और नहीं देंगे, ताकि वे एक और विश्व युद्ध शुरू कर सकें। वह ईरान के साथ व्यापार के बारे में विरोधियों से बात करेंगे और वैश्विक गठबंधन बनाएंगे। क्योंकि हम ईरान से निपटने के लिए अकेले काम नहीं कर सकते।  उन्होंने कहा कि  अगले 75 दिन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ईरान अपने काम तेज गति से करने जा रहा है। क्योंकि वह जानता है कि ट्रंप आ रहे हैं और दुनिया भर में उनके समर्थक ईरान को फिर से नियंत्रण में रखने जा रहे हैं।

लोगों ने ट्रंप की ताकत देखी
पटेल ने कहा कि लोग राष्ट्रपति को अपना सेनापति मानने के लिए तैयार हैं। क्योंकि उन्होंने दुनिया को एक और विश्व युद्ध में उलझाए बिना वैश्विक मंच पर उनकी ताकत देखी है। वे युद्ध के पक्षधर नहीं हैं। उन्होंने विश्व शांति स्थापित की। मुझे लगता है कि वे फिर से जल्दी ही शांति स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें