फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल की आकांक्षा अरोड़ा ने ठोकी संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद पर दावेदारी

Sun, 14 Feb 2021 07:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
आकांशा अरोड़ा - फोटो : twitter
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत भारतीय मूल की महिला कर्मचारी आकांक्षा अरोड़ा (34) ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए दावेदारी घोषित की है। आकांक्षा पद पर दावेदारी करने वाली पहली महिला हैं।

विज्ञापन


मौजूदा महासचिव गुटेरेस भी दूसरे कार्यकाल की जता चुके हैं इच्छा
मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरस और पांच साल तक काम करने की इच्छा जता चुके हैं। नए महासचिव का कार्यकाल जनवरी 2022 से शुरू होगा। आकांक्षा यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) में ऑडिट कोऑर्डिनेटर हैं।

आकांक्षा ने आरोड़ाफॉरएसजी हैशटैग के साथ प्रचार भी शुरू कर दिया है। आकांक्षा ने ढाई मिनट के वीडियो संदेश में कहा कि मेरे स्तर के लोग प्रभारी पद के लिए खड़े नहीं होते हैं, हम बारी का इंतजार करते हैं। हम सिर झुका कर अपने काम पर जाते हैं और उसे ही स्वीकार करते हैं जैसे दुनिया चल रही होती है।
विज्ञापन


पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की विशेषज्ञ
आकांक्षा का जन्म भारत में हुआ है। उनके पास कनाडा की भी नागरिकता है। एडमिनिस्ट्रेटिव स्टडीज से स्नातक हैं, साथ ही पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ली है। यूएन के वित्तीय नियम बनाने के साथ यूएनडीपी के लिए ऑडिट करती हैं।

उम्मीदवारी पर टिप्पणी नहीं
आकांक्षा की उम्मीदवारी पर महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डूजारिक का कहना है कि गुटेरस इस पद के लिए इच्छा जता चुके हैं। दूसरे की दावेदारी पर टिप्पणी नहीं करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ब्रेडन वर्मा ने कहा है कि आकांक्षा का कोई पत्र नहीं मिला है।

अब तक महिला महासचिव नहीं
गुटेरस 1 जनवरी 2017 को यूएन के नए महासचिव बने थे। 75 साल के इतिहास में अब तक एक भी महिला यूएन सेक्रेटरी पद पर नहीं रही है। इस दिसंबर तक महासचिव चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें