फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय राजदूत क्वात्रा की USAID प्रशासक से मुलाकात, साझा वैश्विक मुद्दों के समाधान पर की चर्चा

Wed, 09 Oct 2024 05:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

यूएसएआईडी के प्रवक्ता बेंजामिन सुआराटो ने कहा, 'प्रशासक ने साझा वैश्विक लक्ष्यों को संबोधित करने के लिए अमेरिका और भारत की उभरती रणनीतिक विकास साझेदारी के निर्माण के अवसरों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही त्रिकोणीय विकास साझेदारी (ट्राईडीपी) के तहत इंडो-पैसिफिक में हमारे संयुक्त कार्य पर जोर दिया।'
विज्ञापन
विनय मोहन क्वात्रा (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) प्रशासक सामंथा पावर से मुलाकात की। इस दौरान क्वात्रा ने पावर से साझा वैश्विक मुद्दों का समाधान करने में अमेरिका और भारत की विकसित हो रही रणनीतिक विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। 

विज्ञापन

यूएसएआईडी के प्रवक्ता बेंजामिन सुआराटो ने कहा, 'प्रशासक ने साझा वैश्विक लक्ष्यों को संबोधित करने के लिए अमेरिका और भारत की उभरती रणनीतिक विकास साझेदारी के निर्माण के अवसरों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही त्रिकोणीय विकास साझेदारी (ट्राईडीपी) के तहत इंडो-पैसिफिक में हमारे संयुक्त कार्य पर जोर दिया।'

सुआराटो ने आगे कहा कि पावर और क्वात्रा ने क्षेत्रीय स्वच्छ ऊर्जा की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देने में भारत की अग्रणी भूमिका पर चर्चा की। प्रशासक ने यूएस-भारत जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के प्रति यूएसएआईडी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें