फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Tension: 'हम आतंकवादियों के साथ युद्ध में', अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा का बयान

Fri, 09 May 2025 12:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्वात्रा ने कहा कि 'पाकिस्तान दुनिया को बता रहा है कि वह आतंकवादियों के साथ है और बाकी मानवता के साथ नहीं है। अलकायदा का नेता ओसामा बिन लादेन कहां मिला, अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का हत्या कहां मिला?' 
विज्ञापन
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा है कि भारत इस समय आतंकवादियों के साथ युद्ध में है और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंसानों की शक्ल में मौजूद राक्षसों को जवाबदेय ठहराया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी दुनिया में इन आतंकवादियों को खुली छूट नहीं दी जाएगी। विनय क्वात्रा ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला सबसे जघन्य आतंकवादी घटना थी। 
विज्ञापन


'हम आतंकवादियों के साथ युद्ध में'
विनय क्वात्रा ने कहा कि 'हम आतंकवादियों के साथ युद्ध के हालात में हैं और हमारा सबसे पहला उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार अमानवीय राक्षसों को जवाबदेह ठहराना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है।' गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को भारत ने निशाना बनाया। भारत की इस कार्रवाई में कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। भारत की कार्रवाई में आम नागरिकों और पाकिस्तानी सेना के ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया था। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने बेशर्मी दिखाते हुए आतंकियों के समर्थन में भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की। हालांकि भारत ने सारे हमलों को नाकाम कर दिया। 

ये भी पढ़ें- Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर; बिलबिलाए पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार; पढ़ें पूरी टाइमलाइन
विज्ञापन


क्वात्रा ने पाकिस्तान को घेरा
क्वात्रा ने कहा कि 'पूरी दुनिया से भारत को आतंकवादियों के खिलाफ इस लड़ाई में समर्थन मिल रहा है। क्वात्रा ने कहा कि 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ा। आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर नागरिकों की हत्या की। परसों हमने जो किया, वह आतंकवाद के खिलाफ हमारी प्रतिक्रिया थी।' पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमले को लेकर क्वात्रा ने कहा कि 'पाकिस्तान ने एक बार फिर से आतंकवादियों के समर्थन में खड़े होने का फैसला किया है। क्वात्रा ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया को बता रहा है कि वह आतंकवादियों के साथ है और बाकी मानवता के साथ नहीं है। अलकायदा का नेता ओसामा बिन लादेन कहां मिला, अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का हत्या कहां मिला?' 
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की चिंताओं पर क्या बोले क्वात्रा
जब क्वात्रा से पूछा गया कि दुनिया को इस बात से कितना चिंतित होना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव परमाणु युद्ध में बदल सकता है, तो भारतीय राजदूत ने कहा, 'मुझे लगता है कि दुनिया को इस बात से चिंतित होना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देना जारी रखता है। मुझे लगता है कि दुनिया को पाकिस्तान से यही कहना चाहिए - आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो। सवाल का सार यही है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि यह परमाणु हथियारों के मुद्दे पर पहुंच सकता है, तो उन्होंने कहा, 'यह आपको पाकिस्तान से पूछना है।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें