फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी सांसदों से मिल रहे भारतीय राजदूत, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा

Thu, 21 Nov 2024 09:22 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पिछले हफ्ते क्वात्रा ने भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णामूर्ति से भी मुलाकात की। इस मुलाकात पर उन्होंने कहा कि अपना समय निकालने के लिए सांसद राजा कृष्णमूर्ति को धन्यवाद। अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विनय मोहन क्वात्रा (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दोनों देशों (भारत-अमेरिका) के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए शीर्ष अमेरिकी सांसदों से मुलाकात शुरू कर दी। इस साल अगस्त में अमेरिका में भारतीय राजनयिक के रूप में अपना पद संभालने के बाद क्वात्रा ने बुधवार को अपने चेंबर में जॉर्जिया के सीनेटर जॉन ओसॉफ से मुलाकात की। इससे पहले सोमवार को उन्होंने न्यू- हैम्पसायर के सीनेटर जीन शाहीन से मुलाकात की थी। बता दें कि पांच नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेनटेशन और सीनेट दोनों में बहुमत हासिल किया। नया कार्यकाल अगले साल जनवरी में शुरू होगा, तब तक रिपब्लिकन के पास सदन में बहुमत है और डेमोक्रेट्स का सीनेट पर नियंत्रण है। दोनों ही चेंबर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों से मिले भारतीय राजदूत
अपने चेंबर में जॉर्जिया के सीनेटर जॉन ओसॉफ से मुलाकात करने के बाद भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, "उनके गर्मजोशी से स्वागत और भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में उनके समर्थन की सराहना करता हूं।" इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यू हौम्पसायर के सीनेटर से भी मिलने की जानकारी दी थी। इस मुलाकात पर उन्होंने कहा, "भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूत प्रगति को लेकर आपके समय, विचारों और सार्थक बातचीत के लिए सीनेटर जीन शाहीन को धन्यवाद। हम दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को तत्पर हैं।"

क्वात्रा दोनों पार्टियों के सांसदों से मिल रहे हैं। उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। सांसद रिच मैककॉर्मिक से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, "सांसद रिच मैककॉर्मिक से मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को गहरा करने के लिए उनके निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।" उन्होंने सांसद डेबोरा रॉस, एमी बेरा और रो खन्ना से भी मुलाकात की। सांसद एंडी बर्र से भी उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने की दिशा में चर्चा की। 
विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी सांसदों से भी मिले क्वात्रा
पिछले हफ्ते क्वात्रा ने भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णामूर्ति से भी मुलाकात की। इस मुलाकात पर उन्होंने कहा, "अपना समय निकालने के लिए सांसद राजा कृष्णमूर्ति को धन्यवाद। अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।" राजा कृष्णमूर्ति ने भी इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अमेरिका और भारत के बीच सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए आज सुबह मेरे कार्यालय में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मिलकर खुशी हुई।" इसके अलावा उन्होंने सांसद श्री थानेदार से भी मुलकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें