फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis: कुवैत एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीयों से मिलीं भारत की राजदूत, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Thu, 04 Jun 2026 12:08 PM IST
अमन तिवारी एएनआई, कुवैत सिटी

सार

कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत हो गई और कई घायल हुए। भारतीय राजदूत पारमिता त्रिपाठी ने घायलों से मिलकर मदद का आश्वासन दिया। भारत सरकार ने हमले की निंदा करते हुए आम नागरिकों और नागरिक सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
कुवैत एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीयों से मिलीं राजदूत पारमिता त्रिपाठी - फोटो : @indembkwt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुवैत में भारत की राजदूत पारमिता त्रिपाठी ने बुधवार को उन भारतीय नागरिकों से मुलाकात की, जो कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल हुए हैं। उन्होंने घायल भारतीयों को दूतावास की तरफ से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। राजदूत कुवैत के सेंट्रल मॉर्चुरी (शवगृह) भी गईं, जहां उस भारतीय नागरिक का पार्थिव शरीर रखा गया है जिसकी इस हमले में जान चली गई।
विज्ञापन


दूतावास ने क्या कहा?
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस दौरे की जानकारी साझा की। दूतावास ने बताया कि राजदूत ने क्रिमिनल एविडेंस विभाग के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुल रहीम अल-अवधी से भी मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद मामले में कुवैत प्रशासन की तरफ से मिली तुरंत मदद और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन


दूतावास ने जानकारी दी कि वे मृतक भारतीय नागरिक के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है। राजदूत ने कुवैत के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती घायल भारतीयों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि दूतावास अस्पतालों और उनके परिवारों के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी करता रहेगा।

भारत ने की हमले की आलोचना
इससे पहले, भारत सरकार ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए इस ड्रोन हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच आम लोगों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। भारत ने एक बार फिर सभी पक्षों से ऐसे हमले रोकने की अपील की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टि

क्या है कुवैत और ईरान का कहना?
कुवैत के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कई दुश्मन ड्रोनों ने हवाई अड्डे के टर्मिनल एक को निशाना बनाया। इस हमले से यात्री भवन को भारी नुकसान पहुंचा है और कई लोग घायल हुए हैं। कुवैत रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे ईरानी आक्रामकता बताया। उन्होंने कहा कि कुवैत की सेना पूरी तरह अलर्ट पर है और देश की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, ईरान ने इस हमले को अमेरिकी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें